2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं और पेमा खांडू फिर से मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और एनपीपी ने क्रमशः 7 और 5 सीटें जीतीं।

र्वीत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम से जो रुझान आ रहे हैं उसके मुताबिक दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टियों को भारी बहुमत की ओर बढ़ रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और एनडीए अब तक 60 में से 44 सीटों पर आगे चल रही है। इसी तरह से सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम पार्टी को 32 में से 31 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इस बीच, दोनों ही राज्यों में कार्यकर्ताओं ने खुशिया मनाना शुरू कर दिया है। दोपहर बाद दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल मिलेंगे। दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर जीत गए हैं।
41 सीटें जीत कर दूसरी बार सीएम बने थे पेमा
2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं और पेमा खांडू फिर से मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और एनपीपी ने क्रमशः 7 और 5 सीटें जीतीं। इससे पहले 2014 के में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा केवल 11 सीटें जीतने में सफल रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने 5 सीटें जीतीं। लेकिन प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक के बाद जुुलाई, 2016 में पेमा खांडू पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।