Weather News: देश के नौ राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, पहाड़ी राज्य भी लू की चपेट में; जानें कब मिलेगी राहत

Weather News: मौसम विभाग ने देशभर के नौ राज्यों में में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले तीन से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। अभी भी कई राज्यों के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। यहां तक कि इस बार पहाड़ी राज्यों भी गर्मी से तप रहे हैं।

इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आयानगर में सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो कि 46.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 19 जून को भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। 

पहाड़ी राज्य हिमाचल का भी बुरा हाल
आईएमडी के अनुसार 18 जून और 19 जून को बिहार और झारखंड राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। अरब सागर से चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम में नमी देखने को मिलेगी और इस कारण हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी की मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है कि देशभर में अत्यधिक गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी अछूता नहीं रहा। हिमाचल के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गर्मी को लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य की कुछ जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को हिमाचल में इल सीजन का सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इन सबके बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में अगले तीन से पांच दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!