गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता ने लूथरा बंधुओं पर मढ़ा दोष, बोला- मैं तो बस…

गोवा अग्निकांड के मामले में आरोपी नाइट क्लब अग्निकांड के सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह केवल साझेदार है और उसे आग लगने के बारे में कुछ पता नहीं है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। मुख्य मालिक सौरभ और गौरव लूथरा आग लगने के कुछ ही घंटों में थाईलैंड फरार हो गए थे।

goa nightclub fire co owner ajay gupta  arrested delhi reaction

बर्च बाय रोमियो लेन, अजय गुप्ता – फोटो : एएनआई (फाइल)

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। गुप्ता ने कहा, ‘मैं तो बस एक साझेदार (पार्टनर) हूं। मुझे कुछ नहीं पता।’

गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्क नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता ने लापरवाही का सारा दोष क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर डाला है। लूथरा बंधु अग्निकांड के कुछ ही घंटों के अंदर भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। 

इस बीच गोवा पुलिस ने फरार लूथरा भाइयों को लाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड भागे दोनों भाइयों को लाने के लिए पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाना चाहती है, जिससे इन्हें भारत लाने में आसानी हो। 

पुलिस की जांच में अब तक क्या सामने आया?
घटना में 25 की जान गई। इनमें सबसे आखिरी में निकलने वाले क्लब के 20 स्टाफ सदस्य और पांच पर्यटक थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि आग की वजह सिलेंडर विस्फोट हो सकता है। यह आग देर रात करीब पौने बारह बजे लगी। चश्मदीदों के बयानों और आगे जांच से सामने आया कि आग की वजह इलेक्ट्रिक पटाखे हो सकते हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
गोवा पुलिस ने इस घटना के बाद क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंहानिया और गेट प्रबंधक रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया। साथ ही नाइट क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के अलावा आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके अलावा दिल्ली से नाइट क्लब के एक कर्मचारी भरत कोहली की भी गिरफ्तारी हुई।  

मामले में गोवा सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया गया। इनमें एक पंचायत निदेशक शामिल हैं, जिन्होंने 2023 में नाइट क्लब को शुरू कराने में भूमिका निभाई थी। सरकार ने दक्षिण गोवा के कलेक्टर, दमकल-आपात सेवाओं के उप निदेशक और फॉरेंसिक लैब के निदेशक को शामिल कर एक जांच पैनल का गठन कर दिया। यह पैनल एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। 

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!