UP: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे चार बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदे छह लोग भी डूबे

यमुना एक्सप्रेस वे गोल चक्कर के मैदान में भरे पानी में मस्ती कर रहे चार बच्चे डूब गए। इन बच्चों को बचाने के लिए महिला सहित 6 अन्य लोग कूदे वो भी डूबने लगे। चार बच्चों की मौत हो गई। अन्य को निकाल लिया गया है। 

Four children drowned in water filled Yamuna Expressway roundabout ground two died search for two continues

आगरा में खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों को डूबते देख महिला सहित 6 लोग बचाने के लिए पानी में कूद गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए।

खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व औरेया के रहने वाले सात मजदूर परिवार विगत दिनों से यहां तम्बू लगाकर रह रहे हैं। आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। रविवार सुबह पास में ही बने पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे।

आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी  एक साथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिनमें हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एसीपी और विधायक भी पहुंच गए।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!