Unnao News: विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल

Attack on police who went to settle dispute, two constables injured

बांगरमऊ। मऊ गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद ईंट पत्थर चले। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। तभी पत्थर लगने से दो सिपाहियों को चोटें आईं। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों से 25 नामजद व कई अज्ञात पर बलवा, सरकारी काम में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।उपनिरीक्षक हरिंद्रप्रसाद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोमवार शाम वह अतरधनी से बांगरमऊ आ रहे थे। तभी मऊ गांव के सामने विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा मौजूदा प्रधान फहीम और चुनाव की तैयारी कर रहे जावेद के बीच विवाद हो रहा है। पुलिस ने कारण पूछा तो पता चला कि वर्चस्व को लेकर 40 साल से यह विवाद चल रहा है। पुलिस बात कर रही थी तभी फिर से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में उपनिरीक्षक के साथ रहे सिपाहियों में रमेश साहनी और कमल सैनी को चोटें आईं।दोनों सिपाहियों की डॉक्टरी कराने के बाद एक पक्ष से जावेद, तौसीब, मुहीश, कफील, सुफील, आरिज, इमरान सहित 17 नामित और अज्ञात, वहीं ग्राम प्रधान फहीम पक्ष के मुहीब, साहिबे, अफजल, शेखू सहित आठ नामित और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया की दोनों सिपाहियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!