महिला का पति विदेश में रहता है। महिला के अपनी बुआ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे। इसी बीच महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। जिससे गुस्साए आरोपी बुआ के लड़के ने 16 जनवरी को गांव के बाहर महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला कर दिया।

बुलंदशहर कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला पर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक महिला की बुआ का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी के साथ महिला का देवर और बहनोई भी घटना में शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है|
कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली देहात के एक गांव में रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता है। महिला के अपनी बुआ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे। इसी बीच महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। जिससे गुस्साए आरोपी बुआ के लड़के ने 16 जनवरी को गांव के बाहर महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
महिला को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जांच में सामने आया कि महिला के ही तीन रिश्तेदारों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का अपने बुआ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे। उसके साथ-साथ महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। जिससे गुस्साए बुआ के लड़के ने महिला के देवर और बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने का वीडियो सामने आया था, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के अपनी बुआ के बेटे के साथ अवैध संबंध थे, महिला के अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। -शंकर प्रसाद, एसपी सिटी