पीलीभीत में महिला की हत्या: हमलावरों ने घर में घुसकर रेता गला, पति गंभीर घायल; खून से लाल हुआ फर्श

पीलीभीत के नौगवां पकड़िया में शुक्रवार सुबह हमलावरों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। हमले में उसका पति गंभीर घायल हुआ है। वहीं, दूध देने पहुंचे युवक पर भी हमला किया गया। वह भी घायल है। चीख-पुकार सुनकर जब मोहल्ले के लोग घर के अंदर पहुंचे तो सन्न रह गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

पीलीभीत में शहर से सटे नौगवां पकड़िया में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। घर में घुसे हमलावरों ने दंपती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच दूध देने के घर पहुंचे दूधिया पर भी हमलावरों ने हमला बोला। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने से दूधिया भी गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवा पकड़िया का है। क्षेत्र के रहने वाले मनीराम (35 वर्ष) अपनी पत्नी पूजा (30 वर्ष) के साथ घर में मौजूद थे। उनका 20 दिन का पुत्र भी मां की गोद में मौजूद था। बताया जाता है कि इस बीच तीन से चार हमलावर घर में घुस आए। उन्होंने दंपती पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमले बोल दिया। अबोध बच्चा सुरक्षित है। 

गला रेत जाने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्दन पर और शरीर के अंगों पर वार होने से मनीराम भी गंभीर घायल हो गए। इस बीच नौगवां पकड़िया का ही रहने वाला दूधिया प्रियांशु दूध देने के लिए मनीराम के घर पर पहुंचा। हमलावरों उसे पर भी हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जब लोगों के लोग अंदर पहुंचे तो मंजर देख दंग रह गए। खून से फर्श पर लाल था।  

Woman murdered and husband seriously injured in Pilibhit

फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अफसर 
घटना की जानकारी के बाद सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी विक्रम दहिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल की स्थिति को परखा और आसपास रह रहे लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची घटना से संबंधित साक्ष्य जुटना शुरू कर दिया है। 

घायल अवस्था में एक हमलावर पहुंचा जिला अस्पताल
बताया जाता है कि घटना के कुछ देर बाद ही एक हमलावर घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंच गया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कराया। उसके सिर पर चोटें हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अस्पताल में पहुंचा घायल हमलावर नोएडा के बिहानी इलाके का बताया जा रहा है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!