Unnao News: पुरवा में अतिक्रमण अभियान में तोड़फोड़ का किया विरोध

Unnao Latest News, Updates in Hindi | उन्नाव के समाचार और अपडेट - AajTak

उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें पुरवा में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में की गई तोड़फोड़ का विरोध किया

जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत पुरवा में सात मार्च को अतिक्रमण अभियान बिना नोटिस दिए और बगैर मुनादी कराए चलाया गया था। इससे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि एक ओर बिना सूचना के अचानक अभियान चालू कर दिया गया, वहीं होली का त्योहार नजदीक होने से इस तरह से अभियान चलाकर व्यापारियों को निशाना बनाया गया।

उन्होंने प्रशासन के इस रवैया को तानाशाही करार दिया। कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन कार्य नहीं कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने प्रकरण की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि प्रतिष्ठानों में बेवजह मानक के विपरीत जो तोड़फोड़ की गई है, उसकी क्षति की भरपाई भी कराई जाए।
इस दौरान पुरवा नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि यदि दोबारा इस तरह की कार्रवाई की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में पुरवा के व्यापारी अनिल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, गोविंद गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, रहमत अली आदि मौजूद रहे।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!