बेसिक शिक्षा परिषद: 48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुए जिले के अंदर तबादले के आवेदन, दो अप्रैल से होनी थी शुरुआत

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होनी थी पर अभी तक नहीं हो पाई है। शिक्षक परेशान हैं। वहीं, विभाग के अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं।

Basic Education Council: Applications for transfer within the district have not started even after 48 hours

परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय बाद शुरू होनी वाली परस्पर तबादले की प्रक्रिया विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली से अटकी पड़ी है। 48 घंटे बाद भी ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं होने से शिक्षक काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि मार्च में बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया गया कि एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए आवेदन एक से 11 अप्रैल और जिले के अंदर परस्पर तबादले के लिए आवेदन दो से 11 अप्रैल तक होंगे।

इस क्रम में एक से दूसरे जिले के लिए आवेदन तो शुरू हो गए, लेकिन दो अप्रैल से शुरू होने वाले जिले के अंदर तबादले के आवेदन अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वह भी कोई जवाब नहीं दे रहे। वहीं जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन 11 अप्रैल तक लेकर प्रक्रिया 18 मई तक पूरी करनी है। जिससे गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जा सके।

उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि शिक्षकों के लिए ट्रांसफर का लिंक अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसे जल्द जारी किया जाए और शिक्षकों को अतिरिक्त अवसर भी दिया जाए। वहीं उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षक दिनभर वेबसाइट ही चेक कर रहे हैं। यह शिक्षकों के साथ धोखा है। बेसिक शिक्षा परिषद इस प्रक्रिया को जल्द शुरू कराए

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!