
असोहा (उन्नाव)। युवती की हत्या के बाद असोहा क्षेत्र में फेंके गए शव की चौथे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। शव मिलने के 72 घंटे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शरीर में 16 चोटें मिली हैं। पेट और लिवर फटने से आंतें बाहर निकल आईं थीं। गर्दन में धारदार हथिया से हमले के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई। डीएनए जांच के लिए दांत, बाल और पसली का सैंपल लिया गया है।
पुरवा-सोहरामऊ मुख्य मार्ग से दरसवां जाने वाली नहर में आठ अप्रैल को 20 वर्षीय युवती का खून से लतपथ शव मिला था। बेरहमी से हुई हत्या में पीड़िता की पहचान और खुलासे के लगाई गईं छह टीमों के हाथ 72 घंटे बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी कैमरे तलाशने के साथ होटल, वेयरहाउस और अन्य कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों से भी संपर्क किया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. अमित श्रीवास्तव के साथ सफीपुर सीएचसी की डॉ. रिचा श्रीवास्तव ने वीडियोग्रॉफी के बीच पोस्टमार्टम किया।
उसमें बेरहमी से हत्या करने की पुष्टि हुई है। शरीर में मिलीं 16 चोटें यह बयां कर रहीं हैं कि हत्यारे ने आक्रोश में वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग जैसा मामला होता तो शायदा इतनी जघन्यता न दिखाई होती। पुलिस जमीन या फिर पारिवारिक विवाद में भी वारदात होने की आशंका जता रही है। पूरा मामला युवती की पहचान न होने से अटका है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिनाख्त के बाद ही हत्या के कारण सामने आ सकेंगे। सीओ अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हत्या की पुष्टि हुई है। खुलासे के प्रयास जारी हैं, ताकि पीड़िता को न्याय मिलने के साथ हत्यारोपियों को सजा मिल स