शहर का औसत एक्यूआई 50 से नीचे आ गया। वहीं, गोमती नगर की हवा 36 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।

मौसम ने ली करवट- कुछ इस तरह दिखा डुमरियागंज का इटवा बढ़नी मार्ग पर सुबह का नजारा। संवा
राजधानी में शनिवार से मोंथा तूफान का असर छंटेगा और बादलों की सक्रियता घटेगी। इसके साथ ही बीते दो-तीन दिन से हो रही रिमझिम बारिश का दाैर थम जाएगा। इसके बाद धूप खिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और इसके बाद के दिनों में धूप के असर से दिन के अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। इसके उलट रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान पर पारे में 5 डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट के संकेत भी हैं।
इससे रातें धीरे-धीरे सर्द होनी शुरू होंगी। रात और सुबह में हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।शुक्रवार को दिन का तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
50 से नीचे पहुंचा लखनऊ का औसत एक्यूआई
बीते दो दिन में हुई रिमझिम बारिश से लखनऊ की हवा की सेहत काफी अच्छी हो गई। शुक्रवार को शहर का औसत एक्यूआई 50 से नीचे आ गया। वहीं, गोमती नगर की हवा 36 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।
- गोमतीनगर- 36 – गहरा हरा-अच्छा
- कुकरैल – 40 – हरा – अच्छा
- बीबीएयू- 54 – हरा – अच्छा
- तालकटोरा – 56 – हरा – अच्छा
- अलीगंज- 61 – हरा – अच्छा