
फोटो-13-बीएलओ से जानकारी लेते बीडीओ डाॅ. संतोष श्रीवास्तव। स्रोत: कर्मचारी
पुरवा। एसआईआर अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के कुल 447 बूथों पर बीएलओ की जांच की। इसमें 15038 मतदाता मृत मिले हैं। डबल नाम के 7471, दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हुए मतदाता 31973 पाए गए है। 493 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने फार्म लेने से ही मना कर दिया है।
एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची का मिलान 2025 की मतदाता सूची से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएलओ से अच्छे से जांच करने के बाद ही नाम हटाने के निर्देश दिए गए है। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही नोटिस भेजकर संबंधित कागजात मांगे जाएंगे। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।