
फोटो-9-युवक का शव फंदे से लटका मिलने की घटना में लगी भीड़। संवाद
हसनगंज। ताला सराय गांव में युवक का शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव निवासी छोटू (22) मजदूरी करता था। बड़े भाई बहादुर ने बताया बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर लेटा था। शुक्रवार की सुबह बिस्तर पर नहीं मिला। खेत गए ग्रामीणों ने उसका शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन किसी पर शक नहीं जताया। माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया शव फंदे से लटका मिला था, पोस्टमार्टम करा दिया है। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। चोट के निशान नहीं मिले हैं।