
फोटो-37- सोनिक के पास गंगा एक्सप्रेसवे की धंसी उतार रोड की होती मरम्मत। संवाद
सोनिक। गंगा एक्सप्रेसवे पर 421.2 किलोमीटर सोनिक के पास कानपुर-लखनऊ हाईवे से जुड़ी उतार रोड पहली ही तेज बारिश में धंंस गई। इससे रोड निर्माण पर सवाल उठने लगे। वहीं कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने जानकारी से इन्कार किया है।
मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का का लोकार्पण 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद ही 29 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें करीब सौ मीटर सड़क का डामर उखड़ा दिखाया गया था। कार्यदायी संस्था ने उसकी मरम्मत कराई थी।
शुक्रवार को पहली तेज बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे में प्रयागराज से मेरठ की तरफ जाने वाले रोड पर सोनिक के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे के उतार स्थान पर सड़क धंस गई। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने तुरंत वहां पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराकर डामरीकरण शुरू कराया है। हालांकि कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सतीश सिंह ने जानकारी से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ उनकी जानकारी में नहीं है।