भाजपा प्रत्याशी के साथ सभी दलों की बैठक, एनडीए गठबंधन की पहली बैठक

भाजपा प्रत्याशी के साथ सभी दलों की बैठक, एनडीए गठबंधन की पहली बैठक

नडीए गठबंधन में भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल एस, सुहेलदेव भारतीय पार्टी, निषाद पार्टी भी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को जिताने में जुट जाएं।

हिंदुस्तान का इतिहास लिखेगा चुनाव

शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय में एनडीए गठबंधन के दलों की बैठक में कानपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रामशरण कटियार ने कहा कि सभी दलों के पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क व संवाद कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हिंदुस्तान का इतिहास लिखेगा।

सहयोगी दलों के कार्यकर्ता बनेंगे पन्ना प्रमुख

जिलाध्यक्ष दीपू पांडे के नेतृत्व में हुई बैठक में तय हुआ कि सभी दल भाजपा प्रत्याशी के साथ अलग-अलग बैठकें करें। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि सहयोगी दलों ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा। सहयोगी दलों के कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेंगे।

उपलब्धियां बताकर वोट मांगेंगे

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेगी। विधानसभा स्तर पर कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के कार्यकर्ता टोली बना कर घर घर संपर्क करेंगे और पीएम मोदी की उपलब्धियां बनाकर कमल के फूल के लिए वोट मांगेंगे।
बैठक में रमाकांत त्रिपाठी, मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित, नवीन श्रीवास्तव, प्रभात त्रिपाठी, राज निषाद, मो. उस्मान, सत्य प्रकाश कुरील आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!