UP Vidhansabha: सपा विधायक मनोज पांडे के नाम पर चिपकाई गई काली पट्टी, सपा के मुख्य सचेतक थे

यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय के नाम पर काली पट्टी चिपका दी गई है। वह लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Black strip on the name of SP mla Manoj Pandey.

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। विधानसभा में उनके नाम के ऊपर काली पट्टी चिपका दी गई है। वह सपा के मुख्य सचेतक थे।मनोज पांडेय ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बगावत कर दी थी और भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसके बाद से ही उनका भाजपा मे जाना तय हो गया था। बीते दिनों उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रायबरेली में भाजपा में शामिल हो गए थे। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

बुधवार को लखनऊ विधानसभा में लगी सपा विधानमंडल दल की नेम प्लेट में उनके नाम पर काली पट्टी लगा दी गई है। इस पट्टी पर सबसे ऊपर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम है क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष हैं। इसके बाद इंद्रजीत सरोज का नाम है। वह सदन के उपनेता हैं।

तीसरे नंबर पर मनोज पांडेय का नाम हैं। उन्हें विधानसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाया गया था। अब उनके नाम पर काली पट्टी लगा दी गई है। बता दें कि सपा ने बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।

विधानसभा में जून के तीसरे सप्ताह से होने वाले सत्र के लिए हलचल तेज हो गई है। विधायक से सांसद चुने गए नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इसी तरह फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही अन्य नेता जो कि विधायक से सांसद बने हैं। वो भी इस्तीफा दे देंगे।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!