Unnao News: डीएम का आदेश बेअसर, शहर के अंदर संचालित हो रहे वाहन अड्डे, लग रहा जाम

Huge traffic jam in Unnao chaos for two hours उन्नाव में भीषण जाम से  हाहाकार, दो घंटे आफत, उन्नाव न्यूज़

उन्नाव। जिलाधिकारी के निर्देश का भी नगर पालिका के जिम्मेदारों पर असर नहीं होता। रोक के बाद भी वाहन अड्डों का संचालन शहर के अंदर हो रहा है। सड़क तक खड़े टेंपो, बस, ऑटो के कारण रोजाना जाम लग रहा है।

शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए कई बार कार्य योजनाएं बनीं लेकिन हालात नहीं बदले। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजने से पहले ही यातायात का दबाव बढ़ते ही मुख्य मार्गों पर यातायात रेंगने लगता है। वाहन अड्डा संचालकों और टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही थी। हैरानी की बात यह है कि शासन के निर्देश पर अगस्त 2021 में तत्कालीन ईओ मणिभूषण तिवारी ने शहर के सभी सात वाहन अड्डों को अवैध घोषित कर दिया था।

वजह यह थी कि यह नगर पालिका की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों के बजाए मनमाने तरीके से पुराने भीड़ वाले स्थानों पर सड़क घेर कर संचालित होते मिले और अतिक्रमण के दायरे में पाए गए। सड़क पर वाहन खड़े करने से जाम भी लग रहा था। इसके बाद नगर पालिका ने कागजों में तो इन्हें शहर से बाहर कर दिया। नीलामी भी उन्हीं तय स्थानों के लिए होती है, लेकिन संचालन आज भी उन्हीं पुराने स्थानों से हो रहा है। दो महीने पहले भी डीएम ने वाहन अड्डे निर्धारित स्थानों पर संचालित करने निर्देश दिए थे लेकिन पालिका पर इस आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ।

——————-
यह है हकीकत

-अचलगंज-रायबरेली मार्ग पर चलने वाले टेंपो, वैन के लिए गदनखेड़ा के पास स्थान चिह्नित है। संचालन जिला अस्पताल गेट पास से हो रहा है

– हरदोई रूट के लिए कब्बाखेड़ा में स्थान चिह्नित है। लेकिन संचालन अभी भी ऑफिस तिराहा के पास से किया जा रहा है।
– शुक्लागंज-कानपुर रूट के टेंपो अड्डा के लिए शेखपुर पुराने शीतगृह के पास स्थान चिह्नित है। संचालन आदर्शनगर से किया जा रहा है।
-हरदोई-संडीला रूट मिनी बस अड़्डा के लिए कांशीराम कॉलोनी के पास स्थान तय है। संचालन बाबूगंज में पुल के पास किया जा रहा है।

-पुरवा-मौरावां रूट के लिए बस अड्डा के लिए आवास विकास कॉलोनी के पास स्थान निर्धारित है। संचालन आईबीपी चौराहा के पास से है।

कोट———–

डीएम के निर्देश पर पिछले दिनों सर्वे करा कर वाहन अड्डों के लिए शहर के बाहर स्थान तय किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। वाहन अड्डा संचालकों से इन स्थानों पर पेयजल, छाया, बैठने का स्थान और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। जल्द ही चेक किया जाएगा और निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

– एसके गौतम, ईओ नगर पालिका

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!