उन्नाव का रीलबाज PRD अफसर… वर्दी पहनकर सिंघम स्टाइल में बनाता है वीडियो

इन दिनों वायरल एक वीडियो में दरोगा वर्दी में रिल्स बनाते हुए दिखाई दे रहा है जो हाइवे पर युवा कल्याण अधिकारी लिखी काली स्कॉर्पियो के बगल में चल रहा है. मालूम हुआ कि शख्स पीआरडी अफ्सर है और साथ ही एक कोचिंग भी चलाता है.

उन्नाव का रीलबाज पीआरडी अफसर

सोशल मीडिया पर एक सिपाही का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वह वीडियो में दरोगा वर्दी में रिल्स बनाते हुए दिखाई दे रहा है जो हाइवे पर युवा कल्याण अधिकार लिखी काली स्कॉर्पियो के बगल में चल रहा है. वीडियो वायरल होने पर लोग उसको ट्रोल करते हुए यूपी पुलिस के खिलाफ तरह तरह के कमेंट रहे है. दरअसल वीडियो में जो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में रिल्स बनाते हुए दिखाई दे रहा है वह उन्नाव जिले का रहनेवाला है जो एक कोचिंग इंटीट्यूट भी चलाता है. पुलिस की वर्दी में वीडयो वॉयरल होने पुलिस भी जांच में जुट गई कि आखिर पुलिस की वर्दी में रिल्स वीडियो बना रहा व्यक्ति किस विभाग में तैनात है.

मालूम हुआ कि व्यक्ति का नाम अंबुज शुक्ला है जो उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन का रहने वाला है. वह हरदोई जिले में जिला युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवम् प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर तैनात है. जो उन्नाव रेलवे स्टेशन के सामने ITI इंटीट्यूट के पास एक कंपटीशन की क्लास चलाता है. 

इंटीट्यूट में उन बच्चो के लिए कंपटीशन की क्लासेस चलती हैं जो सरकारी नौकरी पाने की तलाश में रहते हैं. PRD में तैनात अंबुज शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो आईडी भी बना रखी है. एक ambuj_shukla_bo (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार) और दूसरी trickymaths_ambujsir (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार). Ambuj_shukla_bo आईडी पर उसने पुलिस की वर्दी की पहनकर अलग अलग रिल्स बना रखी है. इस इंस्टा आईडी पर उनकी एक दो नहीं बल्कि वर्दी में दर्जनों रिल्स पोस्ट है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं. वीडियो में वह सिंघम स्टाइल में चल रहा है. वही दूसरी इंस्टा आईडी trickymaths_ambujsir पर वो ऑनलाइन कोचिंग पढ़ाते दिख रहे है.

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!