Unnao News: गंगनहर के माइनर की पुलिया में आई दरार, आवागमन रोका

unnao news

फोटो-42-माइनर पर बनी पुलिया पर बांस-बल्ली लगाकर रोका गया आवागमन। स्रोत: ग्रामीण।

बीघापुर। नगर पंचायत भगवंतनगर को कस्बा बारा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंगनहर से निकली माइनर के ऊपर बनी पुलिया की साइड दीवार में दरार आ गई। इससे पुलिया पर आवागमन रोक दिया गया।

बारा संपर्क मार्ग की लंबाई नौ किलोमीटर है। महेशखेड़ा व भगवंतनगर के पास से गंगनहर माइनर निकली है। इस माइनर के ऊपर बनी पुलिया की साइड दीवार में दरार आ गई। इससे आावगमन खतरनाक देखते हुए बांस बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद लोगों को बारा थाना, मुख्यालय, बाजार, लालकुआं, उन्नाव जाने के लिए वाया धानीखेड़ा, ऊंचगांव होते हुए यात्रा करनी पड़ी।

बारा निवासी अवधेश पांडे, आनंद भैरव, प्रखर सिंह, बाबुल बाजपेई व मुन्ना मिश्रा आदि ने पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की। नहर विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि दीवार में दरार आने के बाद ठेकेदार को दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होने के बाद आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!