Unnao News: नगर पालिका की 257 हेक्टेयर जमीन, ज्यादातर कब्जेदारों ने दबाई

unnao news

फोटो नंबर-9-नगर पालिका कार्यालय।

उन्नाव। अभिलेखों में नगर पालिका की शहरी क्षेत्र में 257 हेक्टेयर भूमि है लेकिन अधिकांश पर लोगों ने या तो अवैध कब्जा कर लिया है या फिर भूमाफिया ने प्लाटिंग कर बेच दी है। नगर पालिका ने अब अरबों की जमीन की भूमि की सुध ली है। पालिका अध्यक्ष ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

नगर पालिका की शुरुआती जांच में पता चला है कि नगर पालिका क्षेत्र में 257.426 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। इनमें से कई बड़े भूखंडों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। कई कीमती जमीनों को भूमाफिया ने कब्जा करने के बाद प्लाॅट काटकर बेच दिए। नगर पालिका अपने अधिकार वाली जमीनों की तलाश कर उस पर काबिज लोगों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर कर रही है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में शहर की कई सरकारी जमीनों के कागजात नहीं मिल रहे हैं। सभासदों और कई नगरवासियों की शिकायत पर वार्ड-2 शेखपुर में वनकी देवी मंदिर के पास लगभग छह बीघा सरकारी जमीन के साथ ही अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

ऐसे किया जाता है खेल

नगर पालिका सूत्रों के अनुसार जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों ने सरकारी जमीन के आसपास कुछ जमीन (भूमिधरी की) खरीदते हैं। इसके बाद वह पास की सरकारी जमीन को अपने में मिला लेते हैं। कारोबार करने वाले अपनी जमीन के प्लॉट की रजिस्ट्री कर सरकारी जमीन को अपनी बताकर कब्जा दे देते हैं।

नगर पालिका में प्रमुख सरकारी भूखंड

क्षेत्र भूखंड क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
शहर 287 45.199

शेखपुर 32 4.840

सिंगरोसी 32 7.197

गदनखेड़ा 22 1.506

अकरमपुर 09 2.625

इब्राहिमाबाग 11 0.388

वाजिदपुर 15 0.759

मुख्यमंत्री के भूमाफिया मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद, जल्द ही सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए सघन व प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। चिन्हित की गई भूमि को कब्जामुक्त करने के साथ ही पुनः कब्जा या कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!