UP: हापुड़ में उद्यमी के परिवार को चार घंटे बंधक बनाया, घर से लाखों रुपये और जेल की लूट

हापुड़ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला गिरधारीनगर में सोमवार रात करीब 12 बजे शहर के उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल के घर में घुसे चार हथियारबंद बदमाशों ने लाखों के जेवर व नकदी लूट ली।

Robbery Worth Lakhs at Entrepreneur Residence in Hapur After Holding Family Hostage

हापुड़ में व्यापारी के घर लाखों की लूट – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। नरेंद्र अग्रवाल के पोते सिद्धांत रात में बाहर से घूमकर घर लौटे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में अचानक घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद चौकीदार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

उन्होंने उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी और पोते सिद्धांत को भी बंधक बनाया। करीब चार घंटे तक घर में रहकर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल लिया। बदमाशों ने परिवार के लोगों को गोली मारने की धमकी भी दी थी। लूटपाट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। परिवार के लोगों ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को सूचना दी।विज्ञापन

पुलिस की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। सुबह पुलिस महानिरीक्षक कलानिधि नेथानी ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने इस गंभीर घटना के खुलासे के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं।

कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी गहनता से खंगाल रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!