Unnao News: कांग्रेसियों ने किया ग्रेट निकोबार हॉलिस्टिक डेवलपमेंट का विरोध

unnao news

फोटो-11- तहसील मुख्यालय में लगे पोस्टर में हस्ताक्षर करते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता – फोटो : 1

बीघापुर। भारत सरकार की अंडमान निकोबार में चलाई जा रही ग्रेट निकोबार हॉलिस्टिक डेवलपमेंट योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पोस्टर पर हस्ताक्षर किए।

तहसील मुख्यालय पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेसियों ने योजना को विनाशकारी बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर लाखों करोड़ों पेड़ों को काटा जाएगा जिससे पूरा इको सिस्टम खराब होगा। निकोबार के मूल निवासी शोमपेन तथा निकोबारी जैसी जनजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कहा कि 92 हजार करोड़ रुपये की योजना विनाशकारी सिद्ध होगी।

वर्षा वन क्षेत्र से लाखों पेड़ कट जाने से क्षेत्र रेगिस्तान में बदल जाएगा। आदिवासियों को दूसरी जगह विस्थापित होना पड़ेगा। हस्ताक्षर अभियान में आकाश सिंह, पीसीसी सदस्य राम किशन पाल, रामचंद्र गुप्ता, रमेश सिंह, प्रदीप चंदेल, योगेश सिंह, अशोक पटेल भी शामिल रहे। (संवाद)विज्ञापनअपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!