Unnao News: चोरों ने प्राइवेट कर्मी के घर को बनाया निशाना

unnao news

फोटो-8-चोरों के पीछे से चढ़कर पहुंचने के रास्ते को देखतीं महिलाएं। संवाद

सफीपुर। प्राइवेट दूरसंचार कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवर-नकदी सहित पांच लाख का माल चोरी कर लिया। बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा खुला मिलने के साथ सामान बिखरा मिलने पर पीड़ित को पता चला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव चौधरीखेड़ा निवासी अजय प्राइवेट दूरसंचार कंपनी के मोबाइल टावर पर काम करते हैं।मंगलवार को ड्यूटी गए थे। पिता बाबूलाल घर के बाहर और पत्नी पिंकी छत पर सो रही थी।रात में घर के पीछे बने शौचालय से चढ़कर छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस गए।। चोरों ने जीने में लगे दरवाजे की कुंडी अंदर से लगाकर पिंकी को छत पर ही बंद कर दिया। नीचे आकर कमरों की कुंडी खोलकर अलमारी-बक्से में रखे 50 हजार रुपये और पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। बुधवार सुबह जब पिंकी की नींद खुली और जीने का दरवाजा बंद देखा तो शोर मचाया। घर के बाहर सो रहे ससुर बाबूलाल खुले मुख्य द्वार से अंदर जाकर जीने का दरवाजा खोला। कमरों में गए तब घटना का पता चला। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

दो चोरियों का अब तक खुलासा नहीं
आसीवन थानाक्षेत्र में 15 अप्रैल को मुशीराबाद गांव निवासी रामसहाय जो कि दिल्ली में रहते हैं, उनके घर से चोरों ने करीब पांच लाख का माल पार किया था। 20 मई को अटौरा गांव निवासी सजीवन के घर से चोरों ने जेवर, बर्तन और नगदी सहित तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। इन चोरियों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!