Unnao News: साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

unnao news

फोटो-28- साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस

बांगरमऊ। घूरेटोला मोहल्ला निवासी साधु मिलनदास की हत्या में पुलिस ने नामजद आरोपियों में तीन को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नामजद दो अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सभासद की भूमिका की जांच चल रही है। बांगरमऊ कोतवाली के घूरे टोला मोहल्ला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास (50) की घर 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मंदिर के पास नौ जून को दोपहर करीब 12 बजे सभासद अतीक के झोपड़ीनुमा अहाते में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इसराइल, सानू, सफी, यामीन और लल्ली और तीन अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने पुरविया टोला निवासी मो. सफी, यामीन और गुलाम मुस्तफा निवासी लल्ली को गिरफ्तार कर लिया था जबकि इसराइल और शानू की तलाश जारी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों पर हत्या के साथ ही क्रिमिनल एक्ट भी लगाया गया है। पूछताछ में उनके मुताबिक आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। हिरासत में लिए गए सभासद अतीक घटना में शामिल हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अगर उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर से मुस्लिम बस्ती तक पुलिस और पीएसी का पहरा
साधु की हत्या और तीन आरोपियों के जेल जाने के बाद माहौल न बिगड़ने इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से निर्माणाधीन मंदिर के आसपास दो सब इंस्पेक्टर, चार सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को हालात सामान्य रहे पर घटना और मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी है। इसे लेकर सतर्कता बरत रही पुलिस और पीएसी, निर्माणाधीन मंदिर, साधु के घर और मुस्लिम बस्ती के आसपास तैनात रही।विज्ञापन

पत्नी बोली-सनकी प्रवृत्ति का है इसराइल
मुख्य आरोपी इसराइल की पत्नी ने उसे सनकी प्रवृत्ति का बताया। कहा कि वह गुस्से में अक्सर मोबाइल फोन व घर के सामन भी तोड़ देता था। मोहल्ले के लोगों ने भी सनकी और नशे का लती बताया है। दिवंगत साधु के बड़े भाई वीरेंद्र का कहना है कि जहां तक जानकारी है शफी और लल्ली, हत्या या हत्या की योजना में शामिल नहीं रहे। तहरीर में केवल उनके घटनास्थल पर मौजूद रहने की बात लिखी थी। बताया कि मिलन, जाति-धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करते थे। मुस्लिम समाज के तमाम लोगों के साथ उनका उठना-बैठना था। इसी वजह से वह इजराइल के मंसूबे को भांप नहीं पाए।


व्यापारियों ने दिवंगत साधु को दी श्रद्धांजलि
बांगरमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क के निकट व्यापारी एकत्र हुए और मोमबत्ती जलाकर दिवंगत साधु को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पालिका परिषद अध्यक्ष रामजी गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, मनीष तिवारी, राकेश चौरसिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-28- साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-28- साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-28- साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-28- साधु की हत्या में नामजद तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!