UP: रायबरेली में बोले राहुल गांधी, 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट दिया

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे और दोनों ही सीटों पर जीत के लिए जनता का आभार जताया है।

Aabhar Sabha: Rahul Gandhi in Raebareli.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे पर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया है।राहुल ने कहा कि यूपी की जनता ने नरेंद्र मोदी को संदेश दे दिया है कि हमें आपका विजन पसंद नहीं आया है क्योंकि वो कुछ उद्योगपति के लिए काम करते हैं। जनता ने बता दिया है कि वो नफरत के खिलाफ है। बेरोजगारी के खिलाफ हैं। रायबरेली की जनता ने इस बदलाव की शुरुआत हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी हार गई। अयोध्या की जनता ने संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती तो प्रधानमंत्री तीन-चार लाख वोटों से हारते। देश की जनता ने भाजपा को संदेश दिया है कि ये मोहब्बत का देश है।

उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो किसी गरीब को, किसी आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। फिल्म के लोग मौजूद थे। उद्योगपति मौजूद थे पर किसी गरीब आदिवासी को नहीं बुलाया गया था। अयोध्या में भाजपा को हराकर जनता ने संदेश दिया है।

प्रियंका गांधी बोलीं- रायबरेली व अमेठी में जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली व अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश व देश के लोग साफ सुथरी राजनीति चाहते हैं। ये सब आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

दोनों सीटों पर जीत के लिए राहुल-प्रियंका कार्यकर्ताओं को आभार जताने के लिए पहुंचे हैं। 

इस मौके पर सपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस के मंच पर मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सपा कार्यकर्ताओं के लिए भी आभार जताया है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!