Unnao News: नौ क्षतिग्रस्त मार्गों का होगा कायाकल्प, 6.01 करोड़ स्वीकृत

Nine damaged roads will be rejuvenated, Rs 6.01 crore approved

 फोटो-1-इटौली मरोई संपर्क मार्ग से निकलती स्कूट सवार युवती।

उन्नाव। जिले में लंबे समय से जर्जर नौ महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 6.01 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सकें। इसके अलावा एक पुलिया की भी मरम्मत के लिए 1.44 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।

जनपद में कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में सर्वे के माध्यम से करीब सौ सड़कों का चयन किया गया था। जिन सड़कों की हालत ज्यादा खराब थी उनको प्राथमिकता देते हुए शासन ने नौ प्रमुख सड़कों का चयन किया। इन मार्गों की कुल लंबाई 34.25 किलोमीटर है। इनके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किए गए 6.01 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। वहीं मौरावां-बछरावां-महाराजगंज निगोहा मार्ग पर सई नदी पुल पर बनी पुलिया के लिए स्वीकृत 1.44 करोड़ रुपये से सुरक्षात्मक व निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

50 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा

नवनिर्माण में चयनित इन मार्गों की हालत खराब है। कई मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इनमें कई खड़ंजा मार्ग भी हैं इसलिए इनको गड्ढामुक्त अभियान में शामिल नहीं किया गया था। इन सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को इन रास्तों से आने-जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।

प्रमुख मार्ग और उनकी लागत
-अनूपपुर मैकूतेली मार्ग (किमी एक से चार तक) – 44.54 लाख
-इटौली-मरोई संपर्क मार्ग (किमी एक से पांच तक) -46.89 लाख
-इंदेमऊ-बरदहा मार्ग (किमी चार से नरपतखेड़ा अकबरपुर संपर्क मार्ग तक) -46.89 लाख
-कोडराबख्तखेड़ा-रसूलपुर बरहना संपर्क मार्ग (किमी एक से पांच तक) -55.09 लाख
-पाटन-धानीखेड़ा मार्ग (तीन किमी तलही मार्ग तक) -35.17 लाख
पुलिया के साथ नौ मार्गों का नवीनीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले 15 दिन में धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। पुलिया के कार्य के लिए पांच और सड़क निर्माण के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। – हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।

 फोटो-1-इटौली मरोई संपर्क मार्ग से निकलती स्कूट सवार युवती। स्त्रोत: पाठक

 फोटो-1-इटौली मरोई संपर्क मार्ग से निकलती स्कूट सवार युवती। स्त्रोत: पाठक

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!