UP: रिटायर्ड दरोगा की टूटी 13 हड्डियां, जिस भीषण हादसे में हुई छह की मौत; उसमें मासूम बच्ची को खरोंच तक न आई

आगरा-जलेसर मार्ग पर कंटेनर ने सवारियों से भरे दो ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौत हो गई। इस हादसे में रिटायर्ड दरोगा की 13 हड्डियां टूटी हैं। उनका इलाज चल रहा है। वहीं मासूम बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। 

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

agra road accident –

जलेसर रोड पर हादसे में घायल हुए  रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की 13 हड्डियां टूटी हैं। गंभीर हालत में परिजन रेनबो अस्पताल में उनका इलाज करवा रहे हैं। विजय 2022 में दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वह पहली बार चारधाम यात्रा कर लौट रहे थे।

परिजनों ने बताया कि मौत का मंजर देख पिता को लगा की जैसे जान चली गई है। शरीर और सांसें थम सी गई हैं। पहले उन्हें यमुनापार स्थित अम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर शनिवार देर रात रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया है कि 13 हड्डियां टूट चुकी हैं। उनकी हालत गंभीर है। 

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

Agra Road Accident –

नहीं आई मासूम नायरा को खरोंच
जलेसर रोड पर हुए भीषण हादसे में घायल रूनकता निवासी सलमान ने शनिवार को हादसे का आंखों देखा हाल बताया। वह शनिवार सुबह 10 बजे अपने परिवार के साथ जलेसर में मिंया बाबा की दरगाह पर मन्नत पुरी करने ऑटो से जा रहे थे। हादसे मेें उनका पूरा परिवार घायल हुआ पर मन्नत से मिली 6 माह की नायरा को खरोंच तक नहीं आई। होश आने पर सलमान बेटी को देखकर फूट-फूट कर रोया और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। हालांकि मन्नत पूरी नहीं कर पाने का उन्हें मलाल है।

 

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

agra road accident –

होश में आते ही फूट-फूट कर रोया पिता
सलमान ने बताया कि ऑटो में उनकी पत्नी रानी, 6 माह की बेटी नायरा, मां हसीना, बहन गुलशन,उसका देवर हबीब, गुलशन का छह वर्षीय बेटा हसन और ऑटो चालक मन्नू थे।हादसे के बाद रानी और मां हसीना बेहोश हो गई थीं। उसे बस इतना याद है कि टक्कर के बाद वह ऑटो के नीचे दब गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

आगरा में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त ऑटो –

उपचार चल रहा है
सलमान, रानी और मां हसीना का इलाज सरोज अस्पताल में चल रहा है, जबकि ऑटो चालक मन्नू को उसके रिश्तेदार मथुरा के सरकारी अस्पताल ले गए। अन्य घायलों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के दौरान नायरा मां के हाथ से छिटककर झाड़ियों में गिर गई थी। ग्रामीणों ने बच्ची को देख लिया, जिससे वह सुरक्षित मिल गई। बच्ची की हालत ठीक है। सलमान ने सिकंदरा सव्जी मंडी मे पल्लेदारी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

 

Tragic Collision on Agra-Jalesar Road: Six Killed as Container Hits Two Autos Infant Survives Unhurt

आगरा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर लगी भीड़ –

शाहिद के घर पर लगी रही भीड़
जलेसर रोड पर हादसे में मृत ऑटो चालक आजमपाड़ा निवासी शाहिद का शनिवार को परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। भांजे सईद ने बताया कि परिवार में एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और तीन बेटों की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई है। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन कुछ मुआवजा दे तो ऑटो को सही करवा कर परिवार आजीविका चला सकेगा । 

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!