खीरी में सीएम योगी बोले- प्रदेश के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित, बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद शारदा नगर कार्यक्रम स्थल पर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की।

CM Yogi visited the flood affected areas in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति का जायजा लेने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर 3:24 बजे शारदा नगर पहुंचे।

सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। मुख्यमंत्री ने राहत किट वितरण के बाद महादेव गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ के हालातों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए lमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। अभी जिले में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई थी।

इसके कारण जुलाई के पहले सप्ताह में ही बाढ़ की विभीषिका से जूझना पड़ा।मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं।

बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!