गोंडा: सीएम के कार्यक्रम में जाने से रोकने से भाजपाइयों का प्रदर्शन, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री लौटाए गए

गोंडा में सीएम योगी आज समीक्षा बैठक के लिए गोंडा पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई भाजपाई नेताओं को इसमें एंट्री नहीं मिली जिससे वह नाराज हो गए। 

Gonda: Demonstration of angry BJP workers on being stopped from attending CM's program

गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के पहले वहां पार्टी के अंदर हंगामा मच गया। मंडलीय समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का समय भी तय किया था। इससे भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गये। सर्किट हाउस में तय मुख्यमंत्री की बैठक में जाने लगे तो रोक दिया गया। जिससे भाजपा नेता खफा हो गए। 

 सर्किट हाउस के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी, सोनी सिंह समेत कई पदाधिकारी धरने में शामिल रहे। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं को विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी व करनैलगंज विधायक अजय सिंह मनाने की कोशिश की। वह लोग भी पार्टी नेताओं को बैठक में शामिल कराने का भरोसा नहीं दे सके। इससे बात बिगड़ते गई। 

भाजपा पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े रहे। इसी बीच मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को हुई, उन्होंने पार्टी नेताओं को बताया कि वह लोग बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारी मौके से लौट गये। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। वह लोग अपने घर जा रहे हैं।

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव भी किये गये वापस 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भी मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल नहीं हो पाये। उन्हें भी सर्किट हाउस के बाहर से वापस कर दिया गया।  गोंडा के निवासी वैभव सिंह भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री हैं और पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के बेटे हैं। वह दिल्ली से गोंडा आए थे और मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि वैभव सिंह की संगठन में गहरी पैठ है, इसके बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने की इजाजत न मिलने से भाजपा पदाधिकारी भी भौचक्के रहे। उनकी दशा देखकर कई भाजपा नेता उल्टे पांव लौट पड़े। समझ गये कि उनकी इंट्री संभव नहीं है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!