आश्रम से लाैटा डेरा प्रमुख: सातवीं बार 21 दिन की फरलो हुई पूरी, कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल ले जाया गया

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सातवीं बार 21 दिन के लिए फरलो दी, जो बुधवार को पूरी हो गई। बुधवार को डेरा प्रमुख वापस सुरारिया जेल ले जाया गया।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की  21 दिन की फरलो का समय पूरा होने पर उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। वह रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 

डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा।

बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन,  21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जोलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिन, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन और  इस बार वह 13 अगस्त को 21 दिनों की  फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा।

फरलो का समय पूरा होने पर बुधवार को डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, इंस्पेक्टर बिनौली बरनावा आश्रम पहुंचे।

यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर पुलिस सुरक्षा में उसका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद रंग की आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की ओर से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हो गई।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!