बिजनाैर में ट्रेन पलटाने की साजिश: पटरी पर रखे पत्थर, मेमो एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई। गढ़मालपुर रेलवे क्राॅसिंग पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन पत्थरों को तोड़ते हुए निकल गई।

Memo Express going from Saharanpur to Moradabad narrowly escaped an accident in Bijnor

सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस बिजनाैर की गढ़मालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। अप और डाउन लाइन की रेल पटरी पर लगभग 20 मीटर तक रखे छोटे-छोटे पत्थर तेज आवाज के साथ टूटे तो चालक की सांसें थम गईं। गनीमत रही कि हादसा टल गया और ट्रेन पत्थरों को तोड़ते हुए सुरक्षित निकल गई।

बताया गया कि ट्रेन चालक ने मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही स्टेशन मास्टर और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी पवन कुमार, आरपीएफ के धन सिंह चौहान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

रेलवे पुलिस और रेलपथ अधिकारी अभी इस बात की जांच में जुटे हैं कि बच्चों ने शरारत की है या फिर किसी साजिश के तहत पटरी पर पत्थर रखे गए।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!