भाजपा इस बार संगठन के चुनाव पर बड़ा फोकस किए हुई है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि बाहरी व दागी इस बार मंडल व जिलाध्यक्ष न बनने पाएं।
इसी को लेकर मंगलवार को प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में कार्यशाला कर संगठन चुनाव की बारीकियां समझाई गईं। यह भी बताया गया कि जितनी मजबूत बूथ और मंडल की इकाइयां होगी, उतनी ही मजबूत भाजपा होगी।
30 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष के चुनाव
भाजपा संगठन पर्व के तहत सबसे पहले सदस्यता अभियान चला। इसके बाद बूथ कमेटियों का गठन किया गया। अब भाजपा 1918 मंडलों व 98 जिलों में अध्यक्ष के चुनाव करा रही है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष व 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष के चुनाव होने हैं।