Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर में पांच घंटे रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।

2500 ड्रोनों ने कुंभ कलश से छलकाईं अमृत बूंदें
महाकुंभ में शुक्रवार को 2500 ड्रोन के माध्यम से संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी संगम का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। महाकुंभ की गाथा को अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने समुद्र मंथन के महाकाव्य को आकाश में जीवंत होते देखा।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में आग लग गई। आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया है। किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।
कुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग।
कुंभ मेला क्षेत्र में फिर आग लग गई है। हाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
अर्धनारीश्वर स्वरूप में आस्था के चलते किन्नर अखाड़े से जुड़ीं ममता

पहली बार छत्र चंवर के साथ नजर आईं ममता कुलकर्णी। –
महामंडलेश्वर पदवी मिलने के बाद मीडिया कर्मियों से ममता कुलकर्णी ने बात की। कहा कि अर्धनारीश्वर स्वरूप में गहरी आस्था होने के चलते वह किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ीं। लेकिन, यह सब अचानक से नहीं हुआ। 2000 से उनका झुकाव धर्म एवं अध्यात्म की ओर हो गया था। चैतन्य गगन गिरि से करीब 24 साल पहले ही वह दीक्षा भी ले चुकीं। वह अब धर्म का प्रचार करना चाहती हैं। इस वजह से अब उन्होंने पूरी तरह से संन्यास की दीक्षा ली।
27 से 29 तक नई व्यवस्था…स्नानार्थी जिस सेक्टर से आएंगे, उसी से वापसी
मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। ऐसे में भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में 27 से 29 जनवरी तक स्नानार्थी जिस सेक्टर से आएंगे, उसी से उनकी वापसी कराई जाएगी। साथ ही संगम के बजाय नजदीकी घाट पर स्नान कराने की भी योजना बनाई गई है। वहीं, संगम व आसपास के क्षेत्रों में विशेष टीम तैनात रहेगी, जो श्रद्धालुओं को स्नान के बाद तत्काल हटाने का काम करेगी।
Mahakumbh 2025 Live: मौनी अमावस्या से पहले तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं का रेला, सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेले में
मौनी अमावस्या से पहले तीर्थनगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्या से पांच दिन पहले ही स्नानार्थियों का रेला उमड़ पड़ा। मेला क्षेत्र के हर मार्ग पर लोग चले आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार कल रात आठ बजे तक 58.76 लाख लोगों ने स्नान किया।आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर में पांच घंटे रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।