उन्नाव। प्रधान, बीडीसी और सदस्यों की रिक्त 81 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए नामांकन आठ फरवरी को होंगे। 10 फरवरी को पर्चों की जांच और 11 फरवरी को नाम वापसी होगी। मतदान 19 फरवरी होगा।
जिले में ग्राम प्रधान की चार, बीडीसी की दो व ग्राम पंचायत सदस्यों की 75 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए आठ फरवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच नामांकन दाखिल होंगे। संबंधित ब्लाक कार्यालयों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी हो सकेगी। उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी।
प्रधान व बीडीसी की रिक्त सीटों के नाम
प्रधान- पुरवा की चंद्रसेना, फतेहपुर चौरासी की सैंता, बिछिया की ओरहर और हसनगंज की फरीदीपुर।
बीडीसी- बिछिया की मऊ सुल्तानपुर वार्ड-92 व हसनगंज की आदमपुर भांसी वार्ड-49 सीट।