Unnao News: इंफेक्शन से बचाना है तो आंखों पर मारें पानी के छींटे

Unnao Latest News, Updates in Hindi | उन्नाव के समाचार और अपडेट - AajTak

उन्नाव। ठंड में बरती गई लापरवाही आंखों पर भारी पड़ रही है। साफ-सफाई का ध्यान रखने से आंखों में इंफेक्शन हो रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह-शाम ठंडे पानी से आंखों पर छींटे जरूर मारें।

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहले जहां आंखों के मरीजों की संख्या रोजाना करीब 80 थी। अब यह 150 के पार हो चुकी है। बदलते मौसम के साथ एलर्जी के कारण लोगों की पुतली लाल, खुजली व जलन हो रही है। लोग कंजक्टिवाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार आंखों को साफ रखने के लिए ठंडे पानी छींटे मारना जरूरी है। इससे धूल, हवा में उड़ने वाले कण आदि निकल जाते हैं।

स बार ठंडक अधिक होने से लोगों यह लापरवाही बरती और इसका असर अब दिखाई दे रहा है। जो बदलते मौसम के साथ की आंखों को प्रभावित कर रही है। एक आंख से दूसरी आंख में भी इंफेक्शन हो जाता है। इससे पुतली में भी सूजन आ रही है।वहीं लोगों के चश्मे के नंबर भी बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अगर आंखों में तेज जलन व सामान्य से अधिक लाल हैं। तो तुरंत डॉक्टर की परामर्श लें। यह बीमारी आंखों की रोशनी को काफी जल्दी प्रभावित कर सकती है।

लक्षण
आंखों में दर्द होना
चुभन महसूस होना
नजर में धुंधलापन
आंखें लाल होना
— ———————-
बचाव
आंखों को हमेशा साफ रखें
आंखों ठंडे पानी से ठीक तरह से साफ करें
डाक्टर की सलाह से ही कोई दवा डालें
किसी और का रूमाल, तौलिया व चश्मा प्रयोग न करें
—————————
क्या कहते हैं नेत्र रोग विशेषज्ञ
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. फैसल जुबैर ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम ठंडे पानी से आंखों को साफ करें। इसके बाद आंखों पर चश्मा लगाए रहें। वहीं, बाहर से घर आने के बाद आंखों को जरूर साफ करें। बताया कि अगर आंखें लाल व जलन हो रही है तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं। इसमें जरा सी लापरवाही आंखों की रोशनी प्रभावित कर सकती है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!