Unnao News: एक-दो दिन में हो सकती बारिश, होली तक चलती रहेंगी ठंडी हवाएं

Unnao | Uttar Pradesh | Mysahar.in – MySahar

उन्नाव। बादलों की आवाजाही ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दी है। बीते 24 घंटे में पारा गिरा है। इस बदलते मौसम से अगले एक-दो दिन में बारिश की संभावना है। होली तक ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी

मौसम में बदलाव बुधवार रात से ही दिखने लगा था। मध्यम गति से हवाएं चलने लगी थीं। गुरुवार सुबह बादल छा गए थे। पूरे दिन हल्की बदली रही। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 से घटकर 30 और न्यूनतम पारा 18 से 17 डिग्री सेल्सियस हो गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार के बाद से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन ठंडी हवाओं का असर रहेगा। होली तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं खेतों में नमी बनी रहने से गेहूं की फसल को फायदा होगा।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!