UP: हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काटा…बहन को इसलिए दी खौफनाक मौत, ताकि भांजे को पता रहे; उसने बड़ी गलती की

Murder In Agra: भांजे की गंदी करतूत की वजह से युवक ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हाथ-पैर बांधे, फिर चाकू से गला काट दिया। इसके बाद बोरे में शव को रखने के बाद फेंक दिया

Agra Murder News: आगरा के टेढ़ी बगिया (ट्रांस यमुना) में भांजे के साथ पत्नी के चले जाने पर नाराज युवक ने रविवार रात बहन गीता देवी (45) की हत्या कर दी। आरोप है कि घर में हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गला रेत डाला। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर प्लाॅट में फेंक दिया। सोमवार सुबह पता चलने पर पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार किया। वह बेटे के साथ दिल्ली भाग गया था। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि हत्या के पीछे मृतका के पुत्र के अपनी मामी से अवैध संबंध हैं।

माता वाली गली, टेढ़ी बगिया निवासी प्रताप सिंह मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे कुलदीप और भूरा हैं। बेटी खुशी की शादी हो चुकी हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी गीता देवी का भाई रवि, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 10 महीने पहले पड़ोस के एक मकान में किराये पर रहने आया था। रवि भी मजदूरी करता है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए। 16 फरवरी को भूरा मामी के साथ चला गया। तलाश में वे बल्लभगढ़ (हरियाणा) में मिले। 24 फरवरी को भूरा को ले आए, तब रवि की पत्नी ने आने से मना कर दिया। दो दिन बाद परिवार के लोग उसे भी समझाकर ले आए। मामला थाने तक पहुंचा। 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़ भूरा के साथ वह दोबारा चली गई। यह बात रवि को खराब लगी। वह बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था। उसने रविवार को गीता देवी को अपने पास बुलाया।

रात में हुई थी पति से बात
प्रताप सिंह ने बताया कि वह काम करके घर आए तो गीता नहीं थीं। उन्होंने कॉल किया तो बताया कि वह रवि के साथ मायके धनौली आई हैं। रात तक आ जाएगी। सोमवार सुबह 6 बजे महावीर के मकान में किराएदार संतोष की पत्नी जूली प्लाॅट में कूड़ा फेंक रही थीं। उनकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े बोरे पर गई। बोरे से बिछिया पहनी महिला के पैर दिख रहे थे। जानकारी पर लोग जुट गए। बोरा देखा तो गीता देवी का शव मिला।

घर में मिले संघर्ष के निशान
बेटे कुलदीप ने बताया कि गीता देवी का गला रेता गया था। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। आशंका है कि रवि ने साजिश के तहत गीता को बुलाया और हत्या कर दी। बोरे के पास में खून से सना चाकू पड़ा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर रवि के घर का ताला तोड़ा। कमरे में संघर्ष के निशान मिले। फर्श पर गीता की चूड़ियां टूटी थीं। रवि ने बहन को बहाने से बुलाया था।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!