Unnao News: पारिवारिक कलह में युवक फंदे पर लटका

Unnao | Uttar Pradesh | Mysahar.in – MySahar

पाटन। अजबखेड़ा गांव में युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पारिवारिक कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। विवाद के बाद पत्नी ने तलाक देकर पड़ोसी से निकाह कर लिया था।

बिहार थानाक्षेत्र के अजबखेड़ा निवासी रोशनी परिवार के साथ कई साल पहले मुंबई में रहती थी। 12 साल पहले रोशनी ने वहीं रहने वाले इरफान अंसारी (35) से शादी कर ली। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। माता-पिता की मौत के बाद गांव में जमीन होने से करीब चार साल पहले रोशनी बच्चों को लेकर गांव आ गई। इरफान महीने-दो महीने में आता रहता था।

इस दौरान रोशनी की नजदीकियां घर के सामने रहने वाले सलीम से हो गई। सलीम अपनी ननिहाल में रह रहा था। एक महीने पहले रोशनी ने पति को तलाक देकर नोटरी हलफनामा पर संबंध विच्छेद किया और सलीम के साथ निकाल कर रहने लगी। इसका पता इरफान को लगने पर वह घर आया, रोशनी से उसका विवाद भी हुआ।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो समझौता कराने हुए यह तय हुआ कि 10 साल की बेटी सिफर और नौ साल की मुस्कान इरफान के साथ और चार साल की फातिमा मां के साथ रहेगी।
बुधवार सुबह इरफान दोनों बच्चियों को लेकर मुंबई जाने की तैयारी में था, तभी सिफर ने मां को फोन पर बता दिया। दोनों में बच्चियों को साथ ले जाने पर फिर विवाद हुआ। दोपहर बाद मामला फिर पुलिस तक पहुंचा। एसओ के मुताबिक दो बेटियों में मुस्कान ने मां के साथ रहने की बात कही और सिफर ने पिता के साथ जाने के लिए कहा।
समझौते के बाद रास्ते में आकर फिर दोनों में विवाद हुआ। इससे तंग आकर इरफान घर पहुंचा और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में युवक ने यह कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!