लखनऊ में नगर निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 43 लाख से अधिक का हाउस टैक्स बकाया होने पर पर्यटन भवन को सील कर दिया गया है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 43 लाख 92 हजार का हाउस टैक्स बकाया होने पर पर्यटन भवन को सील कर दिया। सुबह जोन-4 के जोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में टैक्स सुप्रीटेंडेंट अनुराग उपाध्याय की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कार्रवाई की गई।