Unnao News: 10 जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे 14.15 करोड़ रुपये

Road Vector Art, Icons, and Graphics for Free Download

उन्नाव। लंबे समय से जर्जर 10 प्रमुख सड़कों को 14.15 करोड़ रुपये से दुरुस्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जल्द काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

जिले में दो क्षेत्रों को जोडऩे वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में समा चुके हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर झांकने लगी हैं। इससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। पिछले साल जनवरी 2024 में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर 413 मार्गों का चिह्नांकन कराया था। इन मार्गों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया था। अब शासन पुरवा क्षेत्र के 10 मार्गों के निर्माण के लिए लगभग 14.15 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

तीन लाख की आबादी को मिलेगा लाभ

इन मार्गों में कुछ की मरम्मत तो कुछ का नए सिरे से डामर बिछाया जाएगा। इसमें सदर, पुरवा क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले ध्वस्त मुख्य मार्ग शामिल हैं। इससे करीब तीन लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। इससे आवागमन सुलभ होगा। लोगों का जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा।

इन प्रमुख मार्गों की होगी मरम्मत

1- महराजापुर संपर्क मार्ग- लागत 41.90 लाख

2- रतावर से इब्राहिमपुर संपर्क मार्ग- 145.40 लाख

3- बछौरा से भादिन मार्ग- 2.07 करोड़
4- सरवन से बरवा मार्ग- 92.70 लाख

5- चिलौली से बिलौरा संपर्क मार्ग- 1.83 करोड़

6- कालूखेड़ा असरेंदा संपर्क मार्ग- 71.80 लाख

7- कुशलीखेड़ा से गोसाईंखेड़ा संपर्क मार्ग- 1.91 करोड़

8- गिलसहामऊ किमी चार से मदारपुर मार्ग- 1.48 करोड़

9- केवनी से केवना देवईया मार्ग- 1.84 करोड़
10- धौरहरा से ककोहा संपर्क मार्ग- 1.50 करोड़

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest
Related Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit eiusmod tempor ncididunt ut labore et dolore magna
Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!