
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने होली और जुमे को लेकर विवादित बयान दिया है। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने बयान दिया है कि होली वाले दिन सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से बाहर निकलें।
उन्होंने कहा कि जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढंका जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही नमाजी तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से निकलें।