
नवाबगंज। भाजपा नेता ने एनएचएआई के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा नेता का आरोप है कि वाहन की टक्कर से सेफ्टी ग्रिल टूट कर सड़क पर गिर गई थी। हादसे के खतरे को देखते हुए उन्होंने किनारे रख दी। वहीं, एनएचएआई कर्मियों ने सेफ्टी ग्रिल खोलने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के सामने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी का घर है। बताया कि मंगलवार सुबह 4:30 बजे डंपर कानपुर से लखनऊ जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर चला गया। लोहे की ग्रिल टूटने से वह सड़क पर बिखर गई, इससे आवागमन बाधित हो गया। राजेंद्र के मुताबिक, वह टॉर्च लेकर गए और ग्रिल के टुकड़ों को किनारे कर यातायात सुचारू कराया
बताया कि ग्रिल कोई उठा न ले जाए इससे घर के पास रखवा लिया। आरोप है कि सुबह सात बजे एनएचएआई की एक गाड़ी पहुंची और कर्मचारी टूटी ग्रिल ले जाने लगे। भाजपा नेता ने कहा कि रात में नहीं दिखाई पड़ते, पेट्रोलिंग भी नहीं होती, बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि इस पर कर्मचारी विवाद और हाथापाई करने लगे और ग्रिल को निकाल कर अपने घर के पास रखने का आरोप लगाया। इसी दौरान भीड़ ने धक्का-मुक्की कर रहे एक कर्मचारी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पेट्रोलिंग मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि चालक जय ग्रिल उठाने गया था, उससे अभद्रता की गई। तहरीर दी गई है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने की बात पर उनका कहना था कि वाहन दही चौकी के आसपास था, पहुंचने में समय लग ग