Unnao News: रेस्टोरेंट की आड़ में चला रहे थे हुक्का बार, आठ गिरफ्तार

Unnao Jn Railway Station (ON) : Station Code, Time Table ...

उन्नाव। शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाने की सूचना पर पुलिस ने तीन जगहों पर छापा मारा। संचालकों, कर्मचारियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 21 हुक्का, 18 चिलम, 18 पाइप, 23 पैकेट तंबाकू और कोयला सहित अन्य माल बरामद किया गया है।

शहर के पीडीनगर में स्थित कई रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जा रहे थे। युवकों की भीड़ और आसपास के लोगों से आए दिन बदसलूकी से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई थी। रविवार रात एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सदर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ फूड कोस्टा, फ्लोर हाउस और पिज्जा केव रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस को देख लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया

मौके से पीडीनगर निवासी साहिल चौधरी, माखी कुटी बंजौरा निवासी रमन, पटियारा निवासी विशाल, अचलगंज रिठनई निवासी सूरज, शहर के बुधवारी निवासी हर्षित शुक्ला, पीतांबर नगर निवासी अनूप कुमार, पीडी नगर के पीयूष सोनकर, पुरानी बाजार निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। चर्चा यह भी है कि इसमें कुछ नाबालिग भी थे, जिन्हें कोतवाली लाने के बाद छोड़ा गया है।सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि हुक्का बार का लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। संचालक अवैध तरीके से नशे का कारोबार कर रहे थे। सभी पर तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!