
उन्नाव। नगर पालिका ने गृहकर व जलकर छूट पर टैक्स जमा करने का एक मौका दिया है। 15 मई तक टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। भीड़ की संभावना को देखते हुए नगर पालिका छह काउंटर बनाए हैं। भीड़ ज्यादा होने पर मैनुअल जमा कराने की व्यवस्था भी की जाएगी
नगर पालिका क्षेत्र में 48 हजार 379 भवन पंजीकृत हैं। पालिका सर्वे कराकर भवन का कर निर्धारण किया जाता है। स्व कर की व्यवस्था 2012 में शुरू हुई थी। वहीं 2022 में कर जमा और उसकी जानकारी करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है। एक अप्रैल से 15 मई तक गृहकर और जलकर जमा करने पर शहर वासियों को 10 फीसदी छूट का लाभ दिया है। इसके बाद जमा करने पर मकान स्वामी को केवल 10 फीसदी की छूट निर्धारित की गई है।
अधिक भीड़ की की आशंका देखते हुए नगर पालिका की ओर से पहले से ही तैयारियां कर ली गई। टैक्स जमा करने के लिए कार्यालय में एक काउंटर अलग से निर्माण कराया गया है। इसके अलावा इसमें दो कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। सभागार में भी तीन कंप्यूटर लगाकर काउंटरों की व्यवस्था की गई है। टैक्स जमा करने के तुरंत बाद बिल पोस्ट करने की सुविधा भी कंप्यूटर से कर दी जाएगी। प्रभारी कर अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों टैक्स जमा करने में दिक्कत न हो। इसके लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ अधिक होने पर मैनुअल भी जमा किया जाएगा।
ऐसे भी जमा कर सकते हैं टैक्स
भवन स्वामी unnptm.in पर जाकर सर्च योर प्रापर्टी ऑप्शन क्लिक करें। इसके बाद ओल्ड हाउस नंबर पर जांए। फिर वार्ड नंबर भरें। इसके बाद प्रापर्टी के ऑप्शन पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद बिल दिखेगा। यहीं से भवन स्वामी कर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका के काउंटर से भी कर जमा कर सकते हैं।