आगरा में मां-बेटी को माैत के घाट उतार दिया गया। महिला ने पांच महीने पहले दूसरी शादी की थी। घटना के बाद युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जगदीशपुरा के खतैना में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर में पड़े मिले। बाहर से ताला लगा हुआ था। दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर दो लाश मिलीं।
राशिद नाम के युवक ने पांच महीने पहले महिला से शादी की थी। महिला की नाै साल की बेटी भी थी। दोनों के शव घर के अंदर मिले। घर का बाहर से ताला लगाकर राशिद फरार हो गया। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने माैके पर पहुंच ताला तोड़कर घर खोला। अंदर मां-बेटी के शव कमरे में फर्श पर पड़े हुए मिले। उनकी गला रेतकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी राशिद की तलाश की जा रही है। अभी हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।