
उन्नाव, 11 अप्रैल — जिले के साकेत धाम श्री रामलीला मैदान में आज एक भावनात्मक और भव्य आयोजन की शुरुआत हुई, जहाँ सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं उनके सहयोगियों की मौजूदगी में 5 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह की मांगलिक रस्में प्रारंभ की गईं। इस आयोजन की शुरुआत आज हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम से हुई, जिसमें सभी दुल्हनों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आभूषण पहनाए गए।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली बेटियों में सपना (राम नगर), अंजली और पल्लवी (करोवन), सुलेखा (पंडित खेड़ा), और मोनी (चिलौला) शामिल रहीं। सभी वधुओं के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे जिले के सांसद डॉ. स्वामी हरि साक्षी महाराज, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सुशील दीक्षित, संजीव गुप्ता, जीएस भदौरिया, राधेश्याम शुक्ला, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, दिनेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजा गुप्ता, सुभाष भारती, गोपाल अवस्थी, राधा मिश्रा, सुशील तिवारी, संजय तिवारी, धर्मवीर सिंह, साधना दीक्षित, संतोष पाल, विवेक मिश्रा, दिनेश चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, प्रियंका शुक्ला, अभय सिंह, निखिल गुप्ता, राजेश बाजपेई, पप्पू, सत्य प्रकाश सिंह, कन्हैया प्रसाद, नवीन सिन्हा, शंकर श्रीवास्तव समेत अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक समरसता और बेटियों के सशक्तिकरण का सुंदर उदाहरण बना। आयोजन की अगली कड़ी में विवाह की मुख्य रस्में पूरी की जाएंगी।