Meerut: हाईवे पर तीन युवकों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त, मुड़कर गोल शेप में हो गई बाइक

मोदीपुरम क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। इंचौली निवासी अनिकेत (25) की मौत हो गई, जबकि पत्ता मोहल्ला निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अनिकेत बाइक चला रहा था। 

Meerut: Three youths were crushed by a vehicle on the highway, the youth died, the collision was so severe

दिल्ली देहरादून हाईवे पर अपाचे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर एक युवक इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बिसोला निवासी अनिकेत (25) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पल्लवपुरम पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। दिल्ली देहरादून हाईवे पर पल्हेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही अपाचे बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक को अनिकेत चल रहा था। जबकि उसके दो साथी पत्ता मोहल्ला सदर बाजार निवासी क़ासिम और आदिल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को अपने साथ ले गए, जबकि मृतक के परिजनों में अनिकेत का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक मुड़कर गोल शेप में हो गई। 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, दो युवक घायल हो गए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन की तलाश के लिये आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। 

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!