नवाबगंज। फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ फिर मान-मनौव्वल का दौर चला। बात नहीं बनी और बाद में बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।
शीतलगंज मोहल्ला निवासी युवती की शादी परसंदन गांव के एक युवक से तय थी। शुक्रवार को बरात आई। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म हुई। रात करीब तीन बजे फेरों से पहले दूल्हे को मंडप में बैठाया गया। इस दौरान उसकी कुछ हरकतें दुल्हन को ठीक नहीं लगीं। फेरों के दौरान दूल्हे को दौरा आ गया। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार सुबह समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में ही समझौता कर लिया