Unnao News: कोरोना काल से बंद सभी मेमू ट्रेनें फिर से चलाने की मांग

Unnao - Wikipedia

उन्नाव। कोरोना काल से बंद चल रहीं कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को फिर चलाने की मांग की गई है। कानपुर से लखनऊ के बीच में 2019 तक कुल 18 मेमू ट्रेनें चल रही थीं। इससे लोगों को लगभग हर घंटे में इस ट्रेन की सुविधा मिल जाती थी। लेकिन कोरोना काल में बंद होने के बाद अभी तक केवल दो मेमू ही चल रही हैं। इससे जिले के करीब 10 हजार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना काल से पहले लखनऊ-कानपुर रूट पर मेमू ट्रेनों का संचालन होता था। लेकिन कोरोना काल में मेमू सहित अन्य कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। कोविड जब खत्म हुआ तो धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। लेकिन मेमू का संचालन बंद रखा गया। दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर मेमू ट्रेन के संचालन की मांग भी की।

उन्होंने बताया कि लखनऊ-कानपुर रूट पर 18 मेमू (अप और डाउन) ट्रेनों का संचालन होता था। लेकिन मौजूदा समय में केवल दो मेमू ही चल रहीं हैं। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। उन्होंने ट्रेनों का दोबारा संचालन शुरू कराने की मांग की है।
———–
पूर्व में यह थी मेमू ट्रेनों समय सारणी
ट्रेन नंबर- कहां से कहां तक- समय
64201 – लखनऊ-कानपुर – सुबह 4:31 बजे
64201- कानपुर-लखनउऊ- सुबह 6:22 बजे
64251- लखनऊ-कानपुर- सुबह 5: 52 बजे
64252- कानपुर-लखनऊ- शाम 5: 36 बजे
64203- लखनऊ-कानपुर- सुबह 7:41 बजे
64204- कानपुर-लखनऊ- सुबह 8:41 बजे
64205- लखनऊ- कानपुर- सुबह 9:55 बजे
64206- कानपुर- लखनऊ- सुबह 10: 36 बजे
64207- लखनऊ-कानपुर- सुबह 11:33 बजे
64208- कानपुर-लखनऊ- दोपहर 12:01 बजे
64209- लखनऊ-कानपुर- दोपहर 02:31 बजे
64210- कानपुर- लखनऊ- दोपहर 01: 06 बजे
64211- लखनऊ- कानपुर- शाम 04:22 बजे
64212- कानपुर-लखनऊ- शाम 03:16 बजे
64213- लखनऊ-कानपुर- रात 08:43 बजे
64254- कानपुर- लखनऊ- रात 11:40 बजे

बोले जिम्मेदार
दैनिक यात्रियों की मांग पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर कुछ ट्रेनें चलाई गई हैं। कानपुर-लखनऊ रूट पर मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में दो ट्रेनें चल रही हैं।
सुशील जयसवाल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल

Tags

Share this post:

Share on facebook
Share on twitter
Share on pinterest

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Welcome to M&M Bioscope News, your go-to source for the latest and most comprehensive updates in the world of bioscopes!