
फोटो-29-सफीपुर की एक किराना दुकान के गोदाम में जांच करती सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह
सफीपुर। कस्बे की एक किराना स्टोर पर सहायक आयुक्त खाद्य ने छापा मारा। मिलावट का संदेह होने पर सैंपल भराया और 1.07 लाख रुपये का बेसन और सोयाबीन का तेल सीज कर दिया। इसके अलावा अन्य दुकानों में भी जांच कर सात नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विनीत किराना स्टोर का निरीक्षण किया। मिलावट का संदेह होने पर बेसन तथा सोयाबीन ऑयल का नमूना भरा। साथ ही 1505 किलो बेसन और 13 लीटर सोयाबीन का तेल सीज कर दिया। इसके बाद टीम रूशी किराना स्टोर पहुंची। यहां पर पिसी हल्दी तथा सरसों के तेल का नमूना लिया। पांच किलो पिसी हल्दी तथा 20 किलो सरसों के तेल सीज कर दिया। जांच में बिक्री का लाइसेंस न मिलने पर नोटिस दिया है।
चकलवंशी स्थित यादव पनीर भंडार में घी सहित दो नमूने लिए गए। साफ सफाई न होने पर नोटिस देकर जवाब मांगा है। निरंकारी किराना स्टोर चकलवंशी में खड़ी हल्दी तथा सरसों का तेल (पैक्ड) का नमूना लिया गया। कल्लू गुप्ता की दुकान से खोये का नमूना लिया। छापेमारी की सूचना से कई किराना और मिठाई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।